उरई, अप्रैल 1 -- उरई/पड़री। कोंच तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बीती रात कुदरत का जबरदस्त कहर देखने को मिला। अचानक हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की महीनों की गाड़ी कमाई को मिट्टी में मिला दिया। इस बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। इससे क्षेत्र का किसान अब फसले समेटने को मजबूर है। जालौन समेत कुछ क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि ने भी किसानों को बड़ा झटका दिया है। बीती रात तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से खेतों में लहरा रही गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। फसल के इस तरह गिरने से दानों की चमक फीकी पड़ जाएगी और पैदावार में भारी गिरावट आना तय है। इसके अलावा जिन किसानों ने समय रहते फसल की कटाई कर ली थी और उपज को खेतों में ही इकट्ठा कर रखा था उनकी मुसीबतें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। कटी पड़ी फसल रात भर पानी ...