आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददता। बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। बुधवार की सुबह भी बारिश हुई। जिससे कुछ जगहों पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। काटकर छोड़ी गई फसलों को भी नुकसान हुआ।फसल की कटाई और मड़ाई का काम पूरी तरह से बाधित हो गया। मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...