रुडकी, अप्रैल 7 -- बुग्गावाला, संवाददाता। क्षेत्र में इन दिनों बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई का समय चल रहा है, बारिश और हवा ने तेज गति पकड़ रखी है। बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल दोनों ही बारिश की मार झेल रही हैं। क्षेत्र के किसान अनीस, कवीन्द्र, पूरण पाल और मोहित सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते लगभग 20 प्रतिशत गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फसल पूरी तरह तैयार थी और कटाई का काम शुरू हो चुका था, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.