गिरडीह, मई 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में गुरुवार को एक बार फिर बेमौसम मूसलाधार बारिश हुई। इस बीच जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के दौरान तेज हवाएं चल रही थीं और गरज-चमक भी हो रही थी। मूसलाधार बारिश और हवाओं के बीच अर्धनिर्मित एक अबुआ आवास का कुछ हिस्सा ढ़ह गया। अबुआ आवास ढ़हने का मामला प्रखंड के जरमुन्ने गांव का है। यहां तुलसी धोबी का अर्धनिर्मित अबुआ आवास का कुछ हिस्सा गिर गया। तुलसी धोबी ने बताया कि 2023 में अबुआ आवास की स्वीकृति हुई थी, मगर राशि के अभाव में निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ था। दो किस्तों में महज 80 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। यह भी पढ़ें- वर्षा और आंधी से फसलों को भारी नुकसान शेष राशि का भुगतान नहीं होने के कारण आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं करा पाए। उन्होंने बकाया राशि के शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की है, ताकि निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.