खगडि़या, मार्च 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की मध्य रात्रि क़ो अचानक आई तेज आंधी व बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक बदले मौसम ने खेतों में तैयार गेहूं, मक्का आदि की फसलों क़ो काफी नुकसान पहुंची है। सबसे ज्यादा इसका असर तैयार फसले गेहूं, मक्का,रैंचा, आम आदि की फसल पर पड़ा है। जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता नजर आ रहा है। इधर कुल्हड़िया गांव के किसान विभूति तिवारी, श्रीरामपुर ठूठी के किसान नेपाली सिंह आदि ने बताया कि गेहूं की फसल कटनी के दौरान ही तेज आंधी बारिश के कारण फसल खेतों में ही गिरकर जमीन पकड़ ली है। इससे उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा। वहीं रैंचा आदि की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। तेमथा राका के किसान प्रियरंजन मिश्रा ने बताया कि आम के पेड़ों में आए मंजर पूरी तरह झड़ गए हैं। इससे इस वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.