लोहरदगा, मई 4 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में शनिवार शाम से देर रात तक चली तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। कई जगहों पर भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। कुड़ू बाजारटांड़ स्थित कमर खान की चारदीवारी तेज आंधी के चलते भरभराकर गिर गई। वहीं प्रखंड के विभिन्न गांवों में एस्बेस्टस की छतें उड़ने, कच्चे घरों की दीवारें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर पेड़ो की डालियां टूटकर गिर गईं। जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। वहीं आम के बागानों में लगे फलों का भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मुरहू में भारी तबाही आधे से अधिक आम झड़कर जमीन पर गिर गए। जिससे बागान मालिकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं आंधी-पानी के साथ हुई तेज गर्जना और वज्र...