धनबाद, मार्च 13 -- बेमौसम बारिश ने झरिया की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है और कूड़ा-कचरा फैल गया है। सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की जर्जर सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भी खराब हो गई है। खासकर टैक्सी स्टैंड, चार नंबर मोड़ से सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, मानबाद, नई दुनिया, कोयरीबांध और सब्जी पट्टी आदि स्थानों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती और न ही पानी निकासी की सही व्यवस्था है। जब से निगम का गठन हुआ है, सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है, नाली से कचरा निकालकर वहीं छोड़ दिया जाता है, जो बाद...