गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिध। मतदान के बाद सोमवार शाम बेमौसम बारिश के कारण नगर निकाय चुनाव करा कर लौट रहे मतदान कर्मियों को काफी परेशानी हुई। समय पर शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण बूथ पर ही मतदान कर्मी रुके रहे। मतपेटी सील होने के बाद भी मतदानकर्मी करीब एक घंटे तक मतदान केंद्र पर ही रूके रहे। उस दौरान पुलिस के जवान भी वहां मौजूद रहे। उधर बारिश के कारण कुछ पोलिंग पार्टी वज्रगृह स्थल पर पहुंचने के बाद भी मत पेटी को जमा नहीं कर सके। उन्हें एक घंटे तक बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा। मतदान कर्मियों ने बताया कि बारिश के कारण वह बाजार समिति पहुंचने के बाद भी मतपेटी समय पर जमा नहीं कर सके। उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर पोलिंग पार्टी के वज्रगृह तक समय पर नहीं पहुंचने के कारण कर्मियों में उहापोह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.