पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने न्यूरिया क्षेत्र में पहुंचकर बेमौसम बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल का स्थलीय निरीक्षण किया। खुद खेतों में पहुंच कर डीएम ने किसानों से संवाद किया और कहा मुश्किल घड़ी में हम साथ हैं। दरअसल पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तेज हवाओं और जलभराव के कारण गेहूं की तैयार फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखी और किसानों से वार्ताकर उनकी समस्याओं को सुना और लेखपाल को गेहूं की फसल में हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए। ताकि किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जा सके। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.