मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- सिसौली क्षेत्र में बेमौसम बारिश और हवाओं ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई क्षेत्रों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई, जिससे फसल का दाना खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि इससे पैदावार और दाम दोनों पर प्रभाव पड़ेगा।क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण जिले के कई हिस्सों में गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है व कटी हुई फसलों में पानी भर गया है। खेतों में तैयार सुनहरी फसल के इस तरह गिरने व पानी भरने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। किसानों का मानना है कि इस समय बारिश आने व फसल गिरने से गेहूं का दाना काला पड़ सकता है। गेहूं की फसल इस समय अपन...