अयोध्या, मार्च 20 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी सही साबित होते हुए शुक्रवार को जनपद में मौसम ने अचानक पलटी मारी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसका असर अलग-अलग रूप में नजर आया। सोहावल और मिल्कीपुर तहसील क्षेत्रों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी हुई, वहीं बीकापुर और रुदौली के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। आसमान पर घने बादलों के डेरे और सनसनाती हवाओं ने किसानों की नींद उड़ा दी। फसल कटाई के निर्णायक दौर में खड़े अन्नदाता अपनी मेहनत से तैयार फसलों को बचाने के लिए खेतों की ओर भागते दिखे। बेमौसम बारिश और आंधी के इस कहर से आलू, गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका गहरा गई है।सबसे अधिक खतरा पककर कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल पर मंडरा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम का यही मिजाज बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.