रामगढ़, मई 8 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार व शुक्रवार को हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि ने के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, क्षेत्र के किसानों ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से किसी ने कर्ज लेकर तो किसी ने लीज में जमीन लेकर खेती की थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने किसानों में नाउम्मीदी ला दी है। आंधी-बारिश के साथ ऐसे समय पर ओले गिरे, जब खेत में तरबूज, खीरा, लौकी के फसल तैयार हो गए थे। ओले ने पौधे सहित फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया। तरबूज, खीरा सहित फल और सब्जियों को बर्बाद होते देख किसान चिंतित हैं। फसल की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर किसानों ने आपदा राहत अंचल कार्यालय को आवेदन सौंपने का निर्णय लिया है। सुयोग किसान समिति अध्यक्ष प्रयाग महतो ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने भुक्तभो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.