कटिहार, अप्रैल 28 -- कदवा, एक संवाददाता मौसम परिवर्तन ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं मखाना और मक्का की खेती करने वाले किसानों, शादी समारोह वाले घरों के लिए यह किसी त्रासदी से कम नहीं रहा।​ बताते चलें कि कदवा प्रखंड मक्का व मखाना उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मखाना की फसल अभी विकास के चरण में थी, ऐसे में अचानक हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया है।​ अचानक हुई भारी बारिश से निचले खेतों में पानी का स्तर अधिक बढ़ गया, जिससे छोटे पौधे नई पत्तियां कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।प्रखंड में तेज हवाओं के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए और मखाना के अलावा, कदवा और आसपास के क्षेत्रों में खड़ी मक्का की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। तेज आंधी के कारण मक्का के पौधे जमीन प...