उन्नाव, अप्रैल 4 -- उन्नाव। जिले में शनिवार को प्रकृति ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि किसानों के चेहरे की मुस्कान मायूसी में बदल गई। सुबह से खिली तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान से आफत बरसने लगी। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि ने पकी हुई गेहूं की फसल को मिट्टी में मिला दिया। खेत में बिछी ओलों की सफेद चादर को देखकर किसानों की आंखें भर आईं। उनकी साल भर की मेहनत अब खेतों में भीगकर बर्बाद हो रही है। शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक आसमान काले बादलों से ढंक गया और धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके तुरंत बाद हिलौली, बीघापुर, पुरवा, अचलगंज, औरास और सरोसी ब्लॉक के सैकड़ों गांवों में गरज-चमक के साथ ओले गिरे। किसानों का कहना है कि आसमान से बरसते ये ओले उनके सीने पर पत्थर बनकर लग रहे थे। कटी हुई फसल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.