लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- जिला कृषि अधिकार सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2026 सत्र के दौरान गेहूं, सरसों आदि की फसलें अधिसूचित की गई हैं। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कराने वाले किसानों से अपील की है कि यदि उनकी फसल क्षतिग्रस्त हुई है, तो वे अपनी क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि अभी तक बेमौसम वर्षा से कोई क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। टोल फ्री नंबर पर प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी। फसल बीमा के लिए यूनिवर्सल सैम्पू जनरल इंश्योरेंस कंपनी को अधिकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.