औरैया, फरवरी 3 -- फफूंद, संवाददाता। बेमौसम बरसात और लगातार छाए घने कोहरे ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के बदले मिजाज का सीधा असर रबी की फसलों पर पड़ रहा है। तिलहनी, दलहनी, सब्जियों और आलू की फसलों को जहां नुकसान की आशंका जताई जा रही है, वहीं मौजूदा हालात में सिर्फ गेहूं की फसल को नमी से कुछ लाभ मिला है। कृषि विज्ञान केंद्र औरैया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार लगातार नमी और कोहरे के कारण आलू की फसल में झुलसा रोग तेजी से फैल रहा है। इस रोग से आलू की बेलें झुलस जाती हैं, पत्तियां सूखने लगती हैं और पौधों की बढ़वार रुक जाती है। इसका सीधा असर कंदों पर पड़ता है, जिससे आलू का आकार छोटा रह जाता है और पैदावार में भारी गिरावट आती है। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल में अधिक नमी के चलते फूल झड़ने की समस्या बढ़ गई है। फूल झड़ने से ...