बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। मार्च महीने में बढ़ती गर्मी के बीच यह बेमौसम बारिश आम लोगों के लिए राहत लेकर आई, लेकिन किसानों के लिए यह किसी आफत से कम नहीं रही। सरसों और आलू की फसलों को लेकर किसान वर्ग में गहरी चिंता व्याप्त हो गई है। शुक्रवार की सुबह से शुरू में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसे लोगों ने सामान्य समझकर नजरअंदाज किया। लेकिन करीब सुबह दस बजे के बाद मौसम ने पूरी तरह पलटी खाई और तेज बारिश शुरू हो गई जो काफी देर तक जारी रही। ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने वातावरण को पूरी तरह बदल दिया। गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अचानक हुए इस मौसमी बदलाव ने जनजीवन को भी प्रभावित किया। सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई इलाकों में यातायात भी बाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.