बिहारशरीफ, मार्च 12 -- बेमौसम की बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी कई जगहों पर बारिश के बीच हवा चलने से मक्के व गेहूं की फसल खेतों में गिरी खलिहानों में दौनी के लिए रखी सरसों व मसूर की फसल को नुकसान की संभावना आलू की हार्वेस्टिंग तो मसूर व सरसों की कटनी हो गयी प्रभावित बारिश से सब्जी की फसलों को फायदा, तापमान में भी गिरावट फोटो बारिश - सरदारबिगहा में बारिश और हवा से खेत में गिरी गेहूं की फसल को निहारता किसान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। मौसम की मार से नालंदा के किसान कराह उठे हैं। बुधवार की रात हुई बेमौसम की बारिश ने अन्नदाताओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कई जगहों पर बारिश के बीच हवा चलने से अगात मक्के और पक्ककर तैयार गेहूं की फसल खेतों में गिर गयी है। खलिहानों में दौनी के लिए रखी सरसों व मसूर की फसल पूरी तरह भींग गयी है। दान...