बलिया, मार्च 23 -- बलिया, संवाददाता। बेमौसम आंधी-पानी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थिति यह है कि खरीफ सीजन में चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान के आर्थिक संकट से अभी किसान ऊबर भी नहीं पाए थे कि रबी की तैयार फसलों पर एक बार फिर मौसम की मार पड़ गई। चैत महीने में मौसम की प्रतिकूलता के कारण रबी की मुख्य फसल गेहूं समेत दलहनी, तिलहनी और मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे किसान जो मसूर और सरसो की कटाई कर खलिहान में मड़ाई के लिए रखे थे, उनकी मड़ाई बंद हो गई है। हालांकि रविवार को तेज धूप निकलने से एक ओर जहां काटी गई फसल की मड़ाई की उम्मीद जगी है, वहीं खेतों में भींग चुकी दलहनी और तिलहनी फसलों के झड़ने की संभावना किसानों ने जताया है। आज अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 17 डिग्री रिकार्ड किया गया।अचानक शुक्रवार की रात से मौसम के बदले मिजाज के बाद ग...