बलिया, मार्च 28 -- बलिया, संवाददाता। जिले में शुक्रवार की देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज गरज-तड़प के साथ हल्की बारिश होने लगी। तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी ने आमजन की परेशानी बढ़ाने के साथ ही रबी की गेहूं समेत दलहनी-तिलहनी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के कारण कई जगहों पर टीनशेड उड़ गए। किसानों के दलहनी और तिलहनी फसलों की मड़ाई बंद हो गई तथा उनका भूसा भी हवा में उड़ गया। कई इलाकों में बिजली का तार टूटने और पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गई है। इन सबके बीच शनिवार की सुबह भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम का मिजाज बदलने का सबसे अधिक असर फसलों पर दिख रहा है, जिससे किसान बेहद चिंतित हैं।किसान कल्याण संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि इस समय सरसो के साथ ही मसूर, मटर और अगैती गेहूं की फसल पक चुकी ...