रुद्रपुर, मार्च 11 -- सितारगंज, संवाददाता। बेमौसमी धान की पौध को प्रशासन द्वारा नष्ट किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील गेट पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम रविंद्र जुवांठा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। बुधवार को सितारगंज और शक्तिफार्म क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील गेट पर पहुंचे और धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है और उन्हें अपने ही खेतों में खेती करने से रोका जा रहा है। किसानों की धान की पौध नष्ट कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। कहा कि शक्तिफार्म क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इन क्षेत्रों में सरसों की फसल खड़ी है, लेकिन गेहूं की फसल नहीं हो पाती। ऐसे में किसान गर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.