अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा, संवाददाता। बेमौसम बारिश ने गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग रुक गई है। आगे दो दिन और मौसम खराब रहने का अनुमान है। ऐसे में गेहूं की फसल को भारी नुकसान की भी संभावना है। बुधवार को भी पूरे दिन तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ते रहे। तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के चलते मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।गौरतलब है कि जिले में 72 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में गेहूं की बुआई की गई है। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है लेकिन मंगलवार को बरसात और आसमान में बादल छाए रहने से किसानों को बीच में ही फसल की कटाई रोकनी पड़ी। किसानों का कहना है कि जो फसल कट चुकी है, उस पर बरसात स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.