कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। आउटसोर्सिंग कंपनी के अंतर्गत जिला के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने, ईपीएफ और ईएसआई कटौती में घपलेबाजी व झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय भुगतान की मांग पर एक जून से प्रस्तावित बेमियादी हड़ताल को लेकर झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले सदर अस्पताल परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया।

प्रदर्शन का उद्देश्य यह समाहरणालय होते हुए गांधी चौक कोडरमा बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में चार माह से बकाया मानदेय का जल्द भुगतान करो, झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय देना सुनिश्चित करो, ईपीएफ और ईएसआई कटौती में घपलेबाजी बंद करो, कमांडो कंपनी होश में आओ, झारखंड सरकार हमारी चिंता करो आ...