बेमियादी धरना का अल्टीमेटम
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- बीहट। ठेका मजदूरों के हक व अधिकार के लिए बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन 10 सितंबर से बेमियादी धरना शुरू करेगी। बुधवार को गेटमीटिंग के जरिये गुरूवार से शुरू किये जाने वाले बेमियादी धरना की जानकारी प्रबंधन को दी गई है। बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन सह एटक के महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि मजदूरी में विसंगति, मेडीकल छुट्टी भुगतान तथा कार्य से निकाले गये 28 मजदूरों को फिर से काम पर रखने सहित अन्य मांगों को लेकर यूनियन के द्वारा प्रबंधन को स्मार पत्र दिया जा चुका है। प्रबंधन उनकी मांगों को लगातार अनसुनी कर रहा है। निशांत कुमार, मनीष कुमार, बंथन कुमार, विपिन कुमार, आजाद भारती, ललन राय, बिक्रम समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.