पटना, मई 22 -- उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि तेजस्वी अज्ञानता के कारण बेबुनियाद बयानबाजी करने के आदी हो चुके हैं। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है और जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अपराधियों के खिलाफ सरकार की शुरू से जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। वे शुक्रवार को जदयू दफ्तर में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिये बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि राजनीति में सैद्धांतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। राहुल गांधी को अविलंब माफी मांगनी चाहिए।

पेट्रोलियम पदार्थों की खपत उपमुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों की कम खपत को लेकर प्रधानमंत्री के सुझाव को देशहित में बताया औ कहा कि पश्चिमी एशिय...