नई दिल्ली, मई 18 -- जापान के इचिकावा शहर के प्रसिद्ध चिड़ियाघर में प्रसिद्ध शिशु मकाक 'पंच' को टारगेट करके स्टंट करने के आरोप में दो अमेरिकी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को हुई इस घटना में 24 वर्षीय अमेरिकी कॉलेज छात्र बंदरों के बाड़े की ऊंची दीवार चढ़कर सूखी खाई में उतर गया, जबकि उसके 27 वर्षीय साथी ने पूरे घटनाक्रम को वीडियो में रिकॉर्ड किया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने तुरंत सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति जानवरों के बहुत करीब नहीं गए, लेकिन उनके इस हरकत से बंदर डरकर इधर-उधर भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में एक युवक को धूप का चश्मा लगाए और सिर पर विशेष पोशाक पहने बाड़ पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिससे पूरा बंदर समूह दहशत में आ गया। इचिकावा पुलिस ने...