नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- बच्चे की परवरिश उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का काम करती है। बेबी गर्ल के पेरेंट्स अक्सर अपनी बच्ची को सुरक्षित रखने के साथ ही उसे सशक्त, आत्मविश्वासी और स्वतंत्र इंसान बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। बहुत से पेरेंट्स अपनी बच्ची को बचपन से ही अपने शरीर और पसंद-नापसंद पर बोलना सिखाते हैं। इंस्टाग्राम पर सीजन ऑफ जून नाम के पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पेरेंट्स ने बेटी की परवरिश के लिए 7 गजब रूल्स को शेयर किया है। अगर आप भी बेबी गर्ल के पेरेंट्स हैं तो ये 7 रूल जरूर जानें। 1) नो किसिंग- पेरेंट्स बताते हैं कि उनके सबसे पहले रूल में सिवाए मां-बाप के कोई भी बच्ची को किस नहीं कर सकता। साथ ही बच्ची भी पेरेंट्स के अलावा किसी को किस नहीं करेगी। 2) नो नाइट स्टे- बच्ची किसी के भी घर पर पेरेंट्स के बिना नाइट स्टे नहीं...