बागपत, जून 6 -- रमाला। कंडेरा स्थित एम्ब्रोसिया नेचुरल कंपनी परिसर में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया तथा इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने कहा कि परंपरागत खेती में बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच किसान अब वैकल्पिक एवं अधिक लाभकारी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। बागपत जनपद में गन्ने के साथ बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित उन्होंने बताया कि यह फसल 70 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है और बाजार में 25 से 30 रुपये प्रति किल...