पूर्णिया, जून 3 -- कसबा, एक संवाददाता। श्रमिकों की बेबसी जारी है। जिंदगी के लिए निकले लेकिन मौत लेकर घर लौटे। आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में काम कर लौटे मजदूरों की लगातार हो रही मौतों ने कसबा प्रखंड को दहला दिया है। पिछले दो माह के भीतर चार मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन की गालत गंभीर है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत स्थित जियनगंज गांव समेत आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों युवकों को गांव के ही ठेकेदार मो. जुनेद ने बेहतर वेतन और नौकरी का लालच देकर आंध्र प्रदेश फैक्ट्री में काम पर भेजा था। यह भी पढ़ें- बेबसी : जिंदगी के लिए निकले मौत लेकर लौटे : मजदूरों और उनके परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री में उड़ने वाली धूल और असुरक्षित माहौल के कारण मजदूरों के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो गया। धीरे...