आदित्यपुर, मार्च 3 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की भारत इंजीनियरिंग बॉडी बिल्डिंग कंपनी (बेबको) के गेट पर मांगों को लेकर धरना पर बैठे मजदूरों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले से कई मजदूर घायल हो गए। घटना सोमवार तीन-चार बजे की है। बताया गया कि पीएफ, ईएसआई समेत अन्य मांगों को लेकर कई मजदूर धरना पर बैठे थे। इस दौरान 20-25 असामाजिक तत्वों ने लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इसमें पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम मार्डी तत्काल कंपनी गेट पहुंचे और मज़दूरों को लेकर आदित्यपुर थाना पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.