गंगापार, जनवरी 30 -- क्षेत्र में मौजूद शारदा सहाय खंड 39 नहर में पानी नहीं है। जिससे किसान निजी नलकूपों का सहारा ले रहे है। सूखी पड़ी नहर किसानों को मुंह चिढ़ा रही है। सूखी नहर देख किसान विभाग को कोस रहे हैं और निजी संसाधनों के भरोसे सिचाई करने को मजबूर हैं। सैकड़ों गांवों के किसान विभाग की बेरूखी से परेशान हैं। नहरों में पानी नहीं होने के चलते किसान पंपिगसेट से पानी लेकर सिंचाई करने को मजबूर हैं। शारदा सहाय व रसूलपुर रजबहा इस समय पूरी तरह से विभागीय उदासीनता का शिकार है। यदि नहर में पानी छोड़ दिया जाए तो किसानों को खेती किसानी करने में सहूलियत हो जाए।नहर में बूंद भर पानी नहीं है जबकि इस समय किसानों को सबसे ज्यादा पानी की आवश्कता है। किसानों को गेहूं, सरसो, मटर आदि फसलों में पानी चलाने की आवश्कता है, बाबजूद नहर में पानी ना आने से निजी संसाध...