नई दिल्ली, जून 26 -- इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे किए। उन्होंने नॉटिंघम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले पारी में चार विकेट लिए। वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 250 विकेट और 7000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस के क्लब में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 114.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 438 रन बनाए। टीम के लिए टॉम लैथम ने 151 और डेवोन कॉनवे ने 157 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी हुई। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20I मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं?बेन स्टोक्स ने ह...