नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- बेन स्टोक्स ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन उनके ही देश के हैरी ब्रूक ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकते। आखिरी ऐसा क्या है कि एक खिलाडी को ऑक्शन में एंट्री मिल रही है, जबकि दूसरे को रजिस्ट्रेशन ही नहीं करने दिया जाएगा? दोनों खिलाड़ी काफी समय आईपीएल से दूर हैं, लेकिन 2027 के आईपीएल के लिए दोनों के लिए नियम अलग हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने हैरी ब्रूक पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि बेन स्टोक्स ऑक्शन में दिखने वाले हैं। एक खिलाड़ी ने मेगा ऑक्शन को छोड़ा था, जबकि दूसरे खिलाड़ी ने मेगा ऑक्शन में चुने जाने के बाद अपना नाम वापस ले लिया था। बेन स्टोक्स ने मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया था, जबकि हैरी ब्रूक ने सीजन शुरू होने से पहले आईपीएल को छोड़ दिया था। आईपीएल को लेकर बीसीसीआई...