नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- इंग्लैंड की टीम के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग यानी बीबीएल खेलने का फैसला किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके स्टोक्स अब एक दशक से ज्यादा समय के बाद ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने पूरी तरह से इंग्लैंड की क्रिकेट पर फोकस किया था, लेकिन अब वे फ्री हैं तो किसी भी टी20 लीग में खेल सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में भी वे आगे आपको खेलते हुए नजर आ सकते हैं और पूरा सीजन खेलने के लिए उपलब्ध भी रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के मीडिया आउटलेट एसआईएन में दावा किया गया है कि रिटायर्ड इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स बीबीएल के आगामी सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ गए हैं। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ऑलराउंडर को...