बिहारशरीफ, जून 1 -- अंतरजिला लूट गिरोह के सदस्यों में एक नाबालिग भी शामिल पिस्तौल दिखाकर टेम्पो व मोबाइल की हुई थी लूट राजगीर, निज संवाददाता।

लूट की घटना बेन थाना क्षेत्र के दाहाघाट पैक्स गोदाम के पास 22 मई को पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने सीएनजी टेम्पो, दो मोबाइल व अन्य सामान लूट लिये थे। पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा कर दिया है। अंतरजिला लूट गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक नाबालिग है।

पुलिस की कार्रवाई राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उनके पास से लूट में इस्तेमाल की गयी दो बाइक बरामद की गयी है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लूटे गये तीन टेम्पो भी जब्त किये गये हैं।

शिकायत और अनुसंधान उन्होंने बताया कि खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी निरंजन कुमार ने लूटपाट की शिकायत दर्...