बेन में जमीन के नाम पर ठग लिये 44 लाख रुपये
बिहारशरीफ, जून 16 -- पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर लगायी कार्रवाई की गुहार बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 44 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता पटना जिला के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू बिग्रहपुर निवासी प्रतिमा देवी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। आवेदन के अनुसार उन्होंने मखदुमपुर गांव की रामपति देवी से जमीन खरीदी थी। बाद में पता चला कि उनकी रजिस्ट्री होने से पहले ही उनके पुत्र व बहू ने किसी दूसरे को जमीन बेच दी है। जमीन के नाम पर उनसे 44 लाख रुपये लिये गये थे। जब उन्होंने रुपये मांगे तो उन्हें पांच-पांच लाख रुपये के चार चेक दिये गये। बैंक में सभी चेक बाउंस हो गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। (बेन से सुधीर प्रसाद)
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.