नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने से पहले बेन डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 'धोखा' दे दिया है। इंग्लैंड के 31 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। डीसी ने पिछले साल ऑक्शन में डकेट को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल डेब्यू नहीं किया है। डकेट पर अब बैन की तलवार लटक रही है। उन्हें भारतीय लीग और नीलामी से दो साल के लिए बैन किया जा सकता है। डकेट ने घर पर समय बिताने और लाल गेंद की क्रिकेट पर फोकस करने के चलते आईपीएल से हटने का फैसला किया है।'मैं दिल्ली कैपिटल्स में सभी से माफी मांगता हूं' डकेट ने ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने सभी पांच एशेज टेस्ट खेले, जिसकी 10 पारियों में 20.20 की औस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.