प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 'एफरवेसेंस-2026' का समापन मंगलवार रात बेहद भव्य अंदाज में हुआ। अंतिम संध्या पर प्रसिद्ध पार्श्व गायक बेनी दयाल ने अपनी जोशीली प्रस्तुति से पूरे परिसर को उत्साह और संगीत से सराबोर कर दिया। ग्रैंड फिनाले का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़ी। जैसे ही बेनी दयाल मंच पर पहुंचे, तालियों से माहौल गूंज उठा। उन्होंने 'बदतमीज़ दिल', 'लेट्स नाचो', 'उड़े दिल बेफिक्रे' और 'पप्पू कांट डांस साला' जैसे सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। रोशनी, साउंड और युवाओं के उत्साह ने अंतिम रात को यादगार बना दिया।महोत्सव के तीसरे दिन की शु...