बेनीराम कटरा तिराहे पर गंदगी का लगा अंबार
कौशाम्बी, मई 7 -- विकास खंड नेवादा की ग्रामसभा बसुहार अंतर्गत बेनीराम कटरा तिराहे पर पुरानी पुलिस चौकी से लेकर नादुल डेयरी के सामने तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों की सफाई न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तिराहे पर रहने वाले लोगों में बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। बेनीराम कटरा तिराहा निवासी रवि प्रकाश, सूबेदार, रामू, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह व पप्पू साहू आदि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के नहीं आने से तिराहे पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क के दोनों तरफ नालियां सफाई के आभाव में गंदगी से पटी हुई हैं। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई बेहद जरूरी है, क्योंकि गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है जिससे राहगीरों और स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.