मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र की कांटा पीरौंछा उत्तरी पंचायत के वार्ड 15 की पूर्व वार्ड सदस्य रूही प्रवीण का घर रविवार को कुर्क किया गया। नल-जल के तहत 17 लाख 34 हजार रुपये के गबन के आरोप में तात्कालीन बीडीओ डॉ. विमल कुमार ने 29 जुलाई 2021 को बेनीबाद थाना में रूही प्रवीण एवं वार्ड सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में वार्ड सचिव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि रूही प्रवीण फरार हैं। दारोगा एएच कमाली ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। 2019-20 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड 15 में नल-जल योजना का कार्य कराया जाना था, जिसके लिए 17 लाख 34 हजार रुपये की राशि वार्ड सदस्य को हस्तांतरित की गई थी। बावजूद योजना का कार्य पूरा नहीं हो सका था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.