मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वरीय अधिकारियों का फोन न उठाने व आरोपितों की गिरफ्तारी में अनियमितता बरतने पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने रविवार को बेनीबाद थाना के अपर थानेदार दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ मिली शिकायत के बाद एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स से जांच कराई गई। एसडीपीओ ने रिपोर्ट में उसे लापरवाह और सीनियर के निर्देश के खिलाफ बरताव का दोषी पाया।एसडीपीओ ने रिपोर्ट में बताया है कि बीते 30 और 31 मार्च फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध समकालिन अभियान चलाया गया था। अभियान में सभी पुलिस अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया था। निरीक्षण में पाया गया कि बेनीबाद थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई दीपक कुमार कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित की ...