दरभंगा, मार्च 11 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बेनीपुर मुख्य बाजार में हाबीडीह निवासी दिनेश राय इलाज कराने आया था। इलाज कराकर गाड़ी के पास पहुंचा तो बाइक गायब मिली। पीड़ित के अनुसार यह घटना 8 मार्च को हुई, जिसको लेकर बहेड़ा थाना में आवेदन भी दिया गया है। प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार को कॉल किया गया, लेकिन वे फोन उठाना मुनासिब नहीं समझे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...