दरभंगा, अगस्त 14 -- विजय कुमार राय,बेनीपुर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को बेनीपुर से आशापुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक सह सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बीडीओ राहुल कुमार कर्ण, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, बीपीआरओ रूपेश कुमार राय सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए क्षेत्रवासियों और व्यवसायियों को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इससे राष्ट्रीय प्रेम और एकता की भावना और मजबूत होगी।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Saharsa News: तिरंगे के रंग में रंगा बरियाही, डीएम ने निकाली भव्य यात्...