दरभंगा, अप्रैल 3 -- बेनीपुर। वन प्रक्षेत्र बेनीपुर के पांच प्रखंड क्षेत्र में 37 हजार छाया एवं फलदार पौधे लगाने का कार्य शुरू किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आरसीडी, ग्रामीण कार्य विभाग एवं एसएच-88 सड़क किनारे पौधे लगाये जा रहे हैं। बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में 15000, घनश्यामपुर में 3000, अलीनगर में 8000, बिरौल में आठ हजार तथा गौड़ाबौराम में 4000 कुल 37000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। फिलहाल सभी प्रखंड क्षेत्र में पौधे लगाने का कार्य चल रहा है। वन प्रक्षेत्र बेनीपुर की वनपाल श्वेता मिश्रा ने बताया कि पांच प्रखंडों में सड़क किनारे पौधे लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि छायादार महोगनी, अर्जुन, बेकन, केसिया, श्रीष्ठ, आम, अमरूद आदि किस्म के पौधे लगाये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.