दरभंगा, मार्च 25 -- बेनीपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा की ओर से अधिवक्ता संघ भवन में तीन न्यायिक अधिकारियों का विदाई सह सम्मान समारोह किया। अध्यक्षता अधिवक्ता केके झा व संचालन महासचिव एसके चौधरी ने किया। एडीजे माधवेंद्र सिंह ने कहा कि बेनीपुर का कार्यकाल स्मरणीय रहेगा। एसीजेएम संगीता रानी व एसडीजेएम अनुराग तिवारी ने भी विचार रखे। एडीजे ऋषि गुप्ता ने इनकी प्रशंसा की। मुंसिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी रोहित गुप्ता, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, पूर्व एपीपी पुनम झा, ज्योति कुमारी, भोला ठाकुर, गोविंद झा, वीरेंद्र यादव, विनोद मिश्र, रविंदर चौधरी, नवाज अहमद खान राजू, सुमन साहू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...