दरभंगा, मई 16 -- विजय राय,बेनीपुर। अनुमंडल मुख्यालय एवं हृदय स्थली आशापुर टावर चौक पर पुलिस की ड्यूटी नहीं होने से लगातार दो दिनों से 5 बजे शाम से लेकर 8 बजे शाम तक जाम में फंस कर राहगीर एवं वाहन चालक परेशान होते दिखाई पड़ते हैं। बेनीपुर मुख्यालय में दो एसएच के मिलन स्थल एवं आशापुर टावर चौक पर लगातार जाम लग रही है। खासकर आशापुर टावर चौक पर लगे जाम को स्थानीय कुछ युवा हटाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि आशापुर टावर चौक पर 6 ओर से एका एक गाड़ी आने के कारण शुक्रवार को शाम 5 बजे से 8 तक लगातार जाम रहा। यह भी पढ़ें- बेंगाबाद चौक पर लगा भीषण जाम वहीं बेनीपुर के दो एसएच के मिलन स्थल पर भी दिन भर के साथ शाम में भी जाम देखा गया। बहेड़ा थाना के एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस की तैनाती अन्य जगह होने के कारण बेनीप...