दरभंगा, मार्च 16 -- बेनीपुर। प्रदेश का तीसरा क्रिकेट टर्फ ग्राउंड बेनीपुर में बनकर तैयार हो गया है। इसका निर्माण विधायक निधि से जननायक कर्पूरी बाबा नागार्जुन स्टेडियम, बेनीपुर में कराया गया है। यह मिथिला व उत्तर बिहार का पहला और बिहार का तीसरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्फ ग्राउंड है। बिहार में ऐसा ग्राउंड सिर्फ मोइनुलहक स्टेडियम, पटना और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम. राजगीर में है। इसमें मोकामा की उसी मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है, जिस मिट्टी से राजगीर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट पिच का निर्माण किया गया है। पिच को बिहार क्रिकेट संघ के विख्यात क्यूरेटर देवीशंकर की देखरेख में बनाया गया है। इस पिच के बनने से मिथिला क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ी अब यहां आसानी से अभ्यास कर सकेंगे। हालांकि अभी से ही कई रणजी खिलाड़ी दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के सचिव पव...