दरभंगा, जून 23 -- विजय राय,बेनीपुर। धरौड़ा में मंगलवार को दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ शुरू हुई, जिसमें क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजक सह सवर्ण आयोग के सदस्य दयानंद राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यज्ञ 23 जून से शुरू होकर 24 जून तक चलेगा। 24 जून को विशेष भंडारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कीर्तन मंडली कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस दौरान प्रदीप राय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...