दरभंगा, मई 31 -- विजय राय,बेनीपुर। बहेड़ा थाने की पुलिस ने कुर्की वारंटी हाबीभौआड़ निवासी सुमित्रा देवी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोर्ट से जारी कुर्की वारंट मामले में सुमित्रा को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...