दरभंगा, जून 7 -- विजय राय,बेनीपुर। व्यावसायिक संघ बेनीपुर की ओर से शुक्रवार की देर शाम विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी को विधानसभा में सचेतक बनाए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उन्हें पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संघ के सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि विधायक श्री चौधरी ने अपने क्षेत्र में विकास के कई काम किए हैं। मौके पर मुनीन्द्र यादव, राधेश्याम झा, शंकर कुमार झा, लक्ष्मी साहू, अधिवक्ता अमरेश झा, संजीव सिंह, राजीव झा, रणधीर कुमार राय बबलू आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सशक्त अस्थायी समिति के सदस्यों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...